महराजगंज: एसपी का पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव के दिए निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अचानक पुलिस कार्यालय पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में हड़कंप की स्थिति रही। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अचानक पुलिस कार्यालय पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में हड़कंप की स्थिति रही। एसपी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और फाइलों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया।

साफ-सफाई और अभिलेख प्रबंधन पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेख अनुभाग, नियंत्रण कक्ष और परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि परिसर में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है और अनुपयोगी फाइलों का निस्तारण किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने नई फाइलों को अधिक श्रेणीबद्ध और सुसज्जित तरीके से संधारित करने के कड़े निर्देश दिए।

पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई की हिदायत

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया कि अभिलेख प्रबंधन प्रणाली (Record Management) को इतना दुरुस्त रखा जाए कि किसी भी दस्तावेज की जरूरत पड़ने पर उसे तत्काल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन से कार्य में पारदर्शिता आएगी और फाइलों के निस्तारण में तेजी मिलेगी।

अंत में, उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और पूर्ण अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की नसीहत दी।

 

Voice Of News24