प्रशासन का बड़ा एक्शन: फरेंदा में अवैध गतिविधियों के चलते ‘कंफर्ट स्पा’ सील

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा स्थानीय प्रशासन ने अवैध गतिविधियों और नियमों की अनदेखी की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए फरेंदा स्थित ‘कंफर्ट स्पा सेंटर’ को सील कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा स्थानीय प्रशासन ने अवैध गतिविधियों और नियमों की अनदेखी की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए फरेंदा स्थित ‘कंफर्ट स्पा सेंटर’ को सील कर दिया है। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी (SDM) शैलेंद्र गौतम और तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा के नेतृत्व में की गई।

छापेमारी और अनियमितताएं

स्पा सेंटर के संचालन को लेकर लंबे समय से मानक उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन की औचक छापेमारी के दौरान केंद्र के भीतर भारी अनियमितताएं पाई गईं। मौके से तीन युवतियों और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए फरेंदा थाने भेजा गया है।

अग्रिम आदेश तक रोक

प्रशासन ने स्पा सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील करते हुए उसके संचालन पर पूर्णतः रोक लगा दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मानकों का उल्लंघन करने वाले अन्य केंद्रों पर भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News24