डिबाई: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 150 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, गृहस्थी के सामान के साथ मिला आशीर्वाद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 150 जोड़ों ने पूरे विधि-विधान के साथ अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 150 जोड़ों ने पूरे विधि-विधान के साथ अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की। इस सामूहिक विवाह महोत्सव ने न केवल निर्धन परिवारों को सहारा दिया, बल्कि सामाजिक समरसता की मिसाल भी पेश की।

विधायक प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक के छोटे भाई केसरी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना गरीब कन्याओं के हाथ पीले करने और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

उपहारों से सजी नई गृहस्थी

शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को उच्च गुणवत्ता वाली गृहस्थी सामग्री भेंट की गई। उपहारों की लंबी सूची में चांदी की पायल, बिछिया, स्टेनलेस स्टील डिनर सेट, 5 लीटर प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, सीलिंग फैन, कूलर, आयरन प्रेस, गद्दे, कंबल और हॉट पॉट जैसे आवश्यक सामान शामिल रहे। इसके अलावा वधू को 5 साड़ियां, चूड़ियां और श्रृंगार सामग्री भी प्रदान की गई।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल ने शिरकत की। इनके साथ ही खंड विकास अधिकारी (BDO), ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह, मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय समेत विभिन्न ग्राम प्रधान और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

 

Voice Of News24