बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के टीपी नगर कॉलोनी में सैलून संचालक शमीम आलम की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश दूसरे दिन भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुँच सकी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के टीपी नगर कॉलोनी में सैलून संचालक शमीम आलम की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश दूसरे दिन भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुँच सकी है। कमालपुर निवासी शमीम का शव बुधवार को एक मकान में मिला था, जिनके चेहरे और सिर पर प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया था।
पुलिस की जांच अब तक फरार चौकीदार के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसे सोमवार रात शमीम के साथ आखिरी बार देखा गया था। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध के पास से मृतक का मोबाइल मिलने की चर्चा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर (CDR) खंगालने में जुटी हैं, लेकिन हत्या की असल वजह और हत्यारे का सुराग अब भी अनसुलझा है।
शमीम के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। विडंबना यह है कि घटना वाले दिन ही शमीम के घर पोते का जन्म हुआ था, जिससे परिवार में जश्न का माहौल था। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में दहशत है और स्थानीय लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ीhttps://t.co/IFMjBxAhwh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 19, 2026





















