बलिया
बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को बांसडीह विकास खंड का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को बांसडीह विकास खंड का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान सरकारी कामकाज में लापरवाही और जर्जर भवनों को देख डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को कड़े लहजे में सुधार के निर्देश दिए।
वित्तीय अनदेखी पर नाराजगी
वित्तीय अभिलेखों की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि 15वें वित्त आयोग के तहत ₹1 करोड़ 14 लाख और 5वें वित्त आयोग (सामूहिक विवाह योजना) के ₹3.15 लाख अभी तक लंबित हैं। जिलाधिकारी ने इस धनराशि को तत्काल नियमानुसार खर्च करने का आदेश दिया। साथ ही गोदामों में पड़े कबाड़ और अनुपयोगी उपकरणों की सूची बनाकर उन्हें नीलाम करने को कहा ताकि धनराशि विभागीय कोष में जमा हो सके।
जर्जर भवन और फाइलों का रखरखाव
विकासखंड परिसर में कई विभाग जर्जर हालत में पाए गए, जिन्हें तत्काल ‘कंडम’ घोषित करने का निर्देश बीडीओ को दिया गया। डीएम ने फाइलों के व्यवस्थित रखरखाव और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना सहित पेंशन योजनाओं (वृद्धा, दिव्यांग, विधवा) की सूचियों को तत्काल अपडेट करने का अल्टीमेटम दिया। इस औचक कार्रवाई से पूरे ब्लॉक मुख्यालय पर हड़कंप की स्थिति रही।
महराजगंज: पंचायत सहायकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापनhttps://t.co/eVOpcWE5hj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 17, 2026





















