जेईई मेन 2026: अनमोल मद्धेशिया ने 99.37 पर्सेंटाइल लाकर महराजगंज का मान बढ़ाया

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोमवार को घोषित हुए जेईई मेन प्रवेश परीक्षा 2026 के प्रथम सत्र के परिणामों में जनपद के ठूठीबारी निवासी अनमोल मद्धेशिया ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोमवार को घोषित हुए जेईई मेन प्रवेश परीक्षा 2026 के प्रथम सत्र के परिणामों में जनपद के ठूठीबारी निवासी अनमोल मद्धेशिया ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (निचलौल) के छात्र अनमोल ने 99.37 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

सफलता का श्रेय और भविष्य के लक्ष्य

अनमोल की इस उपलब्धि पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। माता पुष्पा देवी और पिता मुकेश मद्धेशिया ने अपने बेटे की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। अनमोल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और दादा-दादी के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाना है और अब उनका पूरा ध्यान आगामी जेईई एडवांस की परीक्षा पर है।

विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर

सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक जी.एन. त्रिपाठी और वी.के. त्रिपाठी सर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अनमोल को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनमोल जैसे प्रतिभावान छात्र ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। परिजनों ने अनमोल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह एडवांस परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

 

Voice Of News24