महराजगंज: दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी पेड़ से टकराई, एक जवान शहीद, 5 घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां क्षेत्र अंतर्गत कतरारी पुलिस चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसे में खाकी लहूलुहान हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां क्षेत्र अंतर्गत कतरारी पुलिस चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसे में खाकी लहूलुहान हो गई। जालसाजी के एक मामले में दबिश देकर लौट रही गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने की पुलिस टीम की कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सीधे एक पेड़ में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

  

हादसे का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय श्यामदेउरवां पुलिस मौके पर पहुँची और आनन-फानन में सभी छह घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया।

कर्तव्य पथ पर हादसा

बताया जा रहा है कि रामगढ़ताल पुलिस की यह टीम एक जालसाज की तलाश में महराजगंज दबिश देने गई थी। वापसी के दौरान कतरारी चौकी के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

 

Voice Of News24