नौतनवा: सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहीं सरिया लदी ट्रॉलियां, हादसे का डर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के क्षेत्र की सड़कों पर बिना किसी सुरक्षा मानकों के दौड़ रहीं सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आम जनजीवन के लिए खतरा बन गई हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के क्षेत्र की सड़कों पर बिना किसी सुरक्षा मानकों के दौड़ रहीं सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आम जनजीवन के लिए खतरा बन गई हैं। ठूठीबारी, सोनौली मुख्य मार्ग और बनैलिया मंदिर चौराहे जैसे व्यस्त इलाकों में ये वाहन बेखौफ घूम रहे हैं।

स्थानीय नागरिक अनिल कुमार, शिव सागर चौधरी और विनोद ने आरोप लगाया कि सरिया लदे इन वाहनों में न तो कोई सचेतक संकेत (लाल झंडा) होता है और न ही सुरक्षा के अन्य उपाय। लोगों का कहना है कि पुलिस की कथित अनदेखी के कारण ये वाहन दिन-रात दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। सरिया बाहर निकले होने के कारण पीछे चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों की जान जोखिम में रहती है।

मामले को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और लापरवाही से माल ढोने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24