महराजगंज
महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को तहसील नौतनवा और विकास खंड कार्यालय रतनपुर-नौतनवा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को तहसील नौतनवा और विकास खंड कार्यालय रतनपुर-नौतनवा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित पुराने वादों के समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
डीएम ने सीआरए कार्यालय में राजस्व वसूली की समीक्षा की और शीर्ष 10 बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्यवाही में तेजी लाने को कहा। ग्राम सभा खालिकगढ़ के अभिलेखों के निरीक्षण के साथ ही उन्होंने अभिलेखागार में साफ-सफाई व पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर जोर दिया।
विकास खंड कार्यालय में फॉर्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी निर्माण की धीमी प्रगति मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को ‘पीएम सूर्यघर योजना’ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि जनता को सब्सिडी और बिजली बिल में राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नवीन प्रसाद और तहसीलदार कर्ण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
“पुलवामा के रणबांकुरों का बलिदान: जब प्रेम दिवस पर वतन के आशिकों ने लहू से लिखी वफादारी की अमर इबारत।”https://t.co/aOaobIWeUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 14, 2026




















