बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र में एक अनोखी विदाई चर्चा का विषय बनी हुई है। डिबाई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक की भतीजी की शादी के बाद विदाई किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं थी,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र में एक अनोखी विदाई चर्चा का विषय बनी हुई है। डिबाई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक की भतीजी की शादी के बाद विदाई किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं थी, जहाँ दुल्हन को विदा करने के लिए विशेष रूप से हेलीकॉप्टर मंगाया गया। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए मौके पर सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
सुरक्षा के लिहाज से स्कूल के मैदान में बने हेलीपैड के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई थी। मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें भी तैनात रहीं। विदाई से पहले दूल्हा-दुल्हन का भव्य फोटो सेशन हुआ, जिसके बाद विधायक और परिवार के सदस्यों ने भावुक होकर बेटी को विदा किया। दुल्हन ने इस पल को अपने जीवन का सबसे यादगार क्षण बताया।
बताया जा रहा है कि विधायक की भतीजी की शादी नोएडा के एक प्रतिष्ठित उद्योगपति परिवार में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्होंने ऐसी शानदार विदाई अब तक केवल फिल्मों में ही देखी थी। फिलहाल, आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर और इस शाही शादी की चर्चा पूरे बुलंदशहर में हो रही है।
महराजगंज: बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान की अपीलhttps://t.co/QDWkmHb1jc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026




















