बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई स्थित कुसया रोड पर रजनी पब्लिक स्कूल का आठवां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई स्थित कुसया रोड पर रजनी पब्लिक स्कूल का आठवां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, रजनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की संस्थापिका डॉ. रजनी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंधिका डॉ. जया बंसल द्वारा किया गया।
समारोह में स्कूली बच्चों ने नृत्य, लघु नाटक और कव्वाली जैसे शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद प्रगति शाखा के सदस्यों और अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. रजनी सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया, वहीं प्रबंधिका डॉ. जया बंसल ने विद्यालय की आगामी योजनाओं को साझा किया। प्रधानाचार्या राधा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों और अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मकुमारी कुसुम दीदी ने की। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और अभिभावक गण मौजूद रहे।
महराजगंज: बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान की अपीलhttps://t.co/QDWkmHb1jc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026























