गुलावठी: अंतर्जनपदीय तार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 लाख के माल समेत 3 गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय शातिर तार चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय शातिर तार चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सिकंदराबाद रोड स्थित एक खाली प्लॉट में खड़ी संदिग्ध पिकअप गाड़ी की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, बरामद माल में ट्रांसफार्मर के कीमती तार और उन्हें पिघलाकर बनाई गई एक भारी सिल्ली शामिल है, जिसका वजन लगभग दो क्विंटल और बाजार मूल्य 5 लाख रुपये से अधिक आंका गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इकराम, तारिक और मुशाहिद के रूप में हुई है।

पकड़े गए अपराधी बेहद शातिर हैं। अभियुक्त तारिक पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि इकराम और मुशाहिद पर भी करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले चल रहे हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस सफलता से क्षेत्र में विद्युत उपकरणों की चोरी पर लगाम लगने की उम्मीद है।

 

Voice Of News24