बेलसरा में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन, ग्रामीणों को सिखाए गए बैंकिंग सुरक्षा के गुर

बलिया

बलिया भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार 9 से 13 फरवरी तक मनाए जा रहे ‘वित्तीय साक्षरता सप्ताह’ के तहत चिलकहर विकास खंड के बेलसरा गांव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार 9 से 13 फरवरी तक मनाए जा रहे ‘वित्तीय साक्षरता सप्ताह’ के तहत चिलकहर विकास खंड के बेलसरा गांव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरबीआई के एलडीओ श्रवण कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक (LDM) सुशील कुमार और ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हैदर अली ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने ग्रामीणों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, सुकन्या समृद्धि और अटल पेंशन योजना के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैंकिंग सुरक्षा और सतर्कता पर जोर

KYC का महत्व: आरबीआई के एलडीओ श्रवण कुमार ने बताया कि निर्बाध बैंकिंग सेवाओं के लिए केवाईसी अपडेट रखना अनिवार्य है।

फ्रॉड से बचाव: सेंट्रल बैंक के एफएलसीसी अनिल शुक्ला ने बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के तरीके साझा किए और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

भविष्य की सुरक्षा: एलडीएम सुशील कुमार ने कहा कि सही धन प्रबंधन ही सुरक्षित भविष्य का आधार है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान वशिष्ठ नारायण, ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र भारती और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नितेश पाठक द्वारा किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें बैंकिंग सेवाओं की मुख्यधारा से जोड़ना है।

 

Voice Of News24