सावधान: डिबाई क्षेत्र के इन गांवों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, जर्जर तार बदलने का कार्य शुरू

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बिजली घर भीमपुर दोरहा से जुड़े दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बिजली घर भीमपुर दोरहा से जुड़े दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बुधवार, 11 फरवरी 2026 को जिरौली-1 फीडर पर जर्जर विद्युत तारों को बदलने का मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन गांवों में रहेगा पावर कट

अवर अभियंता (डिबाई टाउन) के अनुसार, मरम्मत कार्य के कारण सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित गांव प्रभावित होंगे

नयाबास व खेड़िया

हुसैनपुरा व देवी का नगला

दोरऊ (1 व 2) एवं इंदौरखेड़ा

नियमित सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुबह के समय मिलने वाली नियमित विद्युत आपूर्ति को नहीं काटा जाएगा। केवल निर्धारित कार्य अवधि के दौरान ही शटडाउन लिया जाएगा। जर्जर तारों को बदलने से भविष्य में लो-वोल्टेज और फाल्ट जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

विद्युत वितरण खंड ने उपभोक्ताओं से इस विकास कार्य में सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.