बुलंदशहर: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत हिम्मतगढ़ी में बच्चों को दी गई दवा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हिम्मतगढ़ी में आज ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान’ का सफल आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हिम्मतगढ़ी में आज ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान’ का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़ों से सुरक्षित रखने के लिए कृमिनाशक (एल्बेंडाजोल) की टेबलेट खिलाई गई।

आयु के अनुसार दी गई खुराक

स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली, जबकि 2 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली खिलाई गई। सीएचसी दानपुर के प्रभारी डॉ. नवल किशोर ने बताया कि आशा बहनों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे।

उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण

अभियान की पारदर्शिता और प्रभावशीलता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में डॉ. मनू, डॉ. चंद्रवीर सिंह (नेत्र विभाग), डॉ. रिंकू (एमओ) और डॉ. अनुपम भारद्वाज शामिल रहे। चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुपोषण मुक्त बचपन का लक्ष्य

डॉ. नवल किशोर ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया कि पेट के कीड़े बच्चों में कुपोषण और खून की कमी (एनीमिया) का मुख्य कारण बनते हैं। अभियान में आशा प्रवेश शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज देवी और सहायिका सुनीता देवी की सक्रिय भूमिका रही। स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी ऐसे अभियानों में ग्रामीणों से पूर्ण सहयोग की अपील की है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.