महराजगंज:सोनौली सीमा पर SSB महानिदेशक का औचक निरीक्षण, भारत-नेपाल सुरक्षा एजेंसियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

सोनौली

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंगल ने शुक्रवार सुबह सोनौली बॉर्डर का दौरा किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंगल ने शुक्रवार सुबह सोनौली बॉर्डर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती सुरक्षा का जायजा लिया और दोनों देशों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक की।

सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर आयोजित बैठक में भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। महानिदेशक ने निम्नलिखित मुद्दों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए सीमा पार से होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर।मादक पदार्थों और अन्य सामग्रियों की तस्करी को पूरी तरह रोकना।सीमा पर मानव तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करना।

बैठक के पश्चात, महानिदेशक संजय सिंगल ने नोमैन्स लैंड पर करीब 500 मीटर पैदल चलकर खुली सीमा का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों से संवाद कर उनकी चुनौतियों और समस्याओं को जाना। साथ ही, आधुनिक सुरक्षा प्रणाली के तहत सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया।

सोनौली पहुंचने पर नेपाल के रूपन्देही जिले के पुलिस अधीक्षक, नेपाल आर्म पुलिस और नेपाली सेना के अधिकारियों ने महानिदेशक को बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

Voice Of News 24