बुलंदशहर: अहमदगढ़ में कंटेनर और कार की भीषण भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मेरठ-बदायूं मार्ग पर अहमदगढ़ थाने के निकट शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मेरठ-बदायूं मार्ग पर अहमदगढ़ थाने के निकट शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुलंदशहर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर और डिबाई की तरफ से आ रही ब्रेजा कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीन घायल युवकों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए डिबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि घायलों को समय रहते अस्पताल पहुँचा दिया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Voice Of News 24