हापुड़: चोरी के शक में जनता ने युवक को दबोचा, जमकर किया हंगामा

हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय नागरिकों ने एक संदिग्ध युवक को चोरी के आरोप में पकड़ लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय नागरिकों ने एक संदिग्ध युवक को चोरी के आरोप में पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था, जिसे देख लोगों को शक हुआ और उन्होंने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पकड़ा गया युवक क्षेत्र में हुई कई पिछली चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। युवक के पकड़े जाने की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस अब युवक से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों का खुलासा किया जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की वैधानिक जांच में जुटी है।

 

 

Voice Of News 24