महराजगंज
महराजगंज जनपद के संयुक्त सचिव, सहकारिता विभाग भारत सरकार एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के विशेष रोल प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के संयुक्त सचिव, सहकारिता विभाग भारत सरकार एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के विशेष रोल प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन, आईएएस ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र पनियरा के अंतर्गत विकास खंड परतावल में मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई हेतु निर्धारित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण तरीके से सुनिश्चित की जाए। प्रेक्षक ने सुनवाई स्थल पर मौजूद मतदाताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और अनुभवों की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें तथा हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रत्येक आवेदक को आवश्यक मार्गदर्शन व सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इसके उपरांत विशेष रोल प्रेक्षक ने जनपद में एसआईआर के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर का निरीक्षण कर प्राप्त शिकायतों, उन पर की गई कार्रवाई और लंबित प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली तथा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

अंत में विशेष रोल प्रेक्षक ने जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सभी ईआरओ ने विधानसभा वार अब तक की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए सतत संवाद व समन्वय की सराहना की।
विशेष रोल प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी निर्वाचक नामावली तैयार करना है।
इसके लिए प्रत्येक स्तर पर गहन पर्यवेक्षण, पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। उन्होंने ईआरओ को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का सावधानीपूर्वक परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण नामावली तैयार करें तथा राजनीतिक दलों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग का अनुरोध किया।
इस दौरान जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: अवाम विकास मंच ने शहीदों के घर पहुँचकर परिजनों को किया सम्मानितhttps://t.co/p2YoQ1kbsS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 30, 2026





















