बलिया: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम ने रात तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

बलिया

बलिया जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार, 31 जनवरी को आयोजित होने वाले भव्य समारोह के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार, 31 जनवरी को आयोजित होने वाले भव्य समारोह के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सभी तैयारियां आज रात तक अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाएं।

 

227 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनपद के विभिन्न विकास खंडों से चयनित कुल 227 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंडाल की मजबूती, मंच सज्जा, बैठने की समुचित व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और पेयजल सुविधाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता और उपहार वितरण प्रणाली पारदर्शी व सुव्यवस्थित होनी चाहिए ताकि लाभार्थियों को कोई असुविधा न हो।

गरिमापूर्ण आयोजन पर जोर मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जो गरीब परिवारों को संबल प्रदान करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की गरिमा और पवित्रता बनी रहनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई के मानकों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.