बलरामपुर: करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों पर लिया था ₹22 लाख का लोन

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना सादुल्लानगर पुलिस ने संपत्ति के दस्तावेजों में हेराफेरी और कूटरचित कागजात तैयार कर फाइनेंस कंपनी को लाखों का चूना लगाने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के थाना सादुल्लानगर पुलिस ने संपत्ति के दस्तावेजों में हेराफेरी और कूटरचित कागजात तैयार कर फाइनेंस कंपनी को लाखों का चूना लगाने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

धोखाधड़ी का पूरा मामला

बजाज फाइनेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि शशिकांत तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विपक्षीगणों ने गाटा संख्या 598 की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे गिरवी रखा और कंपनी से ₹22,31,960 का ऋण स्वीकृत करा लिया। अभियुक्त ने ₹21,24,904 की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। जालसाजी की हद तो तब हो गई जब गिरवी रखी गई उसी संपत्ति को दुर्भावनापूर्ण तरीके से किसी तीसरे पक्ष को बेच दिया गया। वर्तमान में कंपनी का ₹17,88,795 का बकाया शेष है।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा की टीम ने आज दिनांक 30.01.2026 को वांछित अभियुक्त अब्दुल कयूम (पुत्र मोहम्मद जकी, निवासी नेवादा) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना सादुल्लानगर में मु0अ0सं0 03/26 के तहत धारा 420, 467, 471 और 120-बी (IPC) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.