इटावा
इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र के पाली बंबा रोड पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र के पाली बंबा रोड पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल जा रही एक शिक्षिका की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। कार में शिक्षिका के साथ उनका 5 वर्षीय मासूम बेटा भी सवार था।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि पास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए फौरन राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद मां-बेटे को सुरक्षित कार से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोहरा इतना घना था कि सामने का रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके कारण कार पटरी से उतर गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल शिक्षिका और बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकलवाया है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 30जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/NaLRCiRRrS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 30, 2026



















