सोशल मीडिया पर वायरल: जब पिज्जा डिलीवरी देने पहुँचे युवक को मिली स्कूल की पुरानी दोस्त, बातचीत का वीडियो हुआ भावुक

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें जीवन की कड़वी सच्चाई और पुराने रिश्तों की गर्मजोशी एक साथ देखने को मिल रही है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें जीवन की कड़वी सच्चाई और पुराने रिश्तों की गर्मजोशी एक साथ देखने को मिल रही है। यह वीडियो एक पिज्जा डिलीवरी बॉय और उसकी स्कूल के दिनों की दोस्त के बीच हुई अचानक मुलाकात का है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की पिज्जा ऑर्डर करने के बाद जब डिलीवरी लेने पहुँचती है, तो सामने अपने पुराने स्कूल के दोस्त को देखकर हैरान रह जाती है। वह कैमरा ऑन कर अपने दोस्त का परिचय कराते हुए कहती है, यह मेरा स्कूल का दोस्त है जो आज अचानक मिला है। यह मुझे पढ़ाई की रील्स और मोटिवेशनल मैसेज भेजकर प्रेरित करता था, लेकिन आज देखो, यह पिज्जा डिलीवरी का काम कर रहा है।

भावुक कर देने वाली इस मुलाकात के बीच जब लड़की उससे पूछती है कि वह आज कैसा महसूस कर रहा है, तो लड़का मुस्कुराते हुए बस इतना ही कहता है ब्याह (शादी) हो गया! लड़के के इस सरल और संक्षिप्त जवाब ने हजारों लोगों का दिल जीत लिया, जो दर्शाता है कि जिम्मेदारियां अक्सर इंसान को सपनों से परे मेहनत की राह पर ले आती हैं।

वीडियो के अंत में लड़की मजाक और अपनेपन के साथ कहती है कि वह यह वीडियो सबको भेजेगी। इस छोटी सी क्लिप ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता और अपनी जरूरतों के लिए ईमानदारी से मेहनत करना ही असली मोटिवेशन है।

Voice Of News 24