सोनौली
महराजगंज जनपद में थाईलैंड की महारानी चखुन सिनीनात वांगवजीरापकडी का गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में जोरदार अभिनंदन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में थाईलैंड की महारानी चखुन सिनीनात वांगवजीरापकडी का गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में जोरदार अभिनंदन किया गया। महारानी नेपाल के लुम्बिनी में दर्शन-पूजन के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते प्रस्थान कर रही थीं, जिस दौरान उन्होंने थाई बुद्ध विहार 960 में कुछ समय विश्राम किया और पूजा-अर्चना की।
परंपरागत रीति-रिवाजों से हुआ अभिनंदन
बौद्ध परंपराओं के अनुसार महारानी का स्वागत बेहद खास तरीके से किया गया। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव, थाई बुद्ध विहार के प्रमुख फ्रा रंगसीत भंते और पिंटू शुक्ल के नेतृत्व में बौद्ध उपासकों ने उनकी अगवानी की। महारानी के आगमन को लेकर बुद्ध विहार को विशेष रूप से सजाया गया था।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
बुद्ध विहार के प्रवक्ता फ्रा बोधिविदेसवजराथाडा ने बताया कि महारानी का यह दौरा पूर्णतः निजी था। सुरक्षा कारणों और प्रोटोकॉल के मद्देनजर कार्यक्रम के दौरान बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी रही। इस अवसर पर एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बौद्ध धर्म के अनुयायी मौजूद रहे।
बुद्ध विहार में कुछ समय बिताने के बाद महारानी का काफिला नेपाल सीमा की ओर रवाना हो गया। इस संक्षिप्त यात्रा ने सोनौली क्षेत्र में बौद्ध संस्कृति और थाईलैंड-भारत के मजबूत आध्यात्मिक संबंधों को एक बार फिर रेखांकित किया है।
सरकार सवर्ण विरोधी का तमगा न ले, यूजीसी कानून पर करें पुनर्विचार: रौशन सिंहhttps://t.co/gWB3uTS1Ij
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026





















