महराजगंज: नगर पालिका में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम, अध्यक्ष पुष्प लता मंगल ने नागरिकों से माँगा स्वच्छता में सहयोग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिविल लाइन स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिविल लाइन स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह ठीक 8:30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष पुष्प लता मंगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

स्वच्छ महराजगंज के लिए जनता से अपील ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पुष्प लता मंगल ने नगर के विकास और सुंदरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महराजगंज को स्वच्छ और सुंदर बनाना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी (EO) आलोक कुमार मिश्रा और अध्यक्ष प्रतिनिधि निरमेश मंगल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सभासद सिद्धार्थ शुक्ला, लाल जी गुप्ता, ऋषिकेश पटेल, आलोक गुप्ता, विजेंद्र पटेल, गोरख पासवान सहित ‘बड़े बाबू’ बैकुंठ यादव, ऋषभ और नगर पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24