महराजगंज: सीएमओ कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा, विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर प्रभारी सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि यह पावन दिन हमें संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प अपने संबोधन में डॉ. प्रसाद ने नागरिक कर्तव्यों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा सशक्त राष्ट्र का निर्माण हमें भारत को वर्ष 2047 तक एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को सिद्ध करना है।गणतंत्र दिवस हमें न केवल हमारे अधिकारों का बोध कराता है, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा भी देता है।

सच्ची श्रद्धांजलि का आह्वान प्रभारी सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही स्वतंत्रता संघर्ष के सेनानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24