दानपुर/कन्हेरा
बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में बीते शुक्रवार को कुदरत का कहर टूट पड़ा। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में लहलहा रही सरसों की फसल पूरी तरह बिछ गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में बीते शुक्रवार को कुदरत का कहर टूट पड़ा। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में लहलहा रही सरसों की फसल पूरी तरह बिछ गई है। फसल के इस तरह धराशायी होने से क्षेत्र के किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
कटाई से पहले ही बिछ गई फसल वर्तमान में सरसों की फसल फली पर थी और किसान कटाई की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन अचानक आए मौसम के बदलाव ने सारी उम्मीदों को धराशायी कर दिया। गांव के किसान राजेश कुमार, उमेश, कौशल, विकास और देवी राम सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि तेज हवाओं ने फसल को जमीन पर गिरा दिया है। इससे फलियां टूटने लगी हैं और दाने झड़ने के कारण गुणवत्ता व पैदावार, दोनों में भारी गिरावट आएगी।
आर्थिक संकट की चिंता, मुआवजे की मांग किसानों का दर्द है कि खाद, बीज और महंगी सिंचाई के कारण पहले ही लागत बहुत बढ़ चुकी है। ऐसे में फसल बर्बाद होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कन्हेरा गांव के किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए और लेखपालों के माध्यम से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए।
विशेषज्ञों की राय
उत्पादन में आएगी भारी गिरावट कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस अवस्था में सरसों की फसल गिरने से उसमें सड़न और कीड़े लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। जानकारों का अनुमान है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। फिलहाल, क्षेत्र के किसान अब आसमान साफ होने की दुआ कर रहे हैं ताकि जो बचा-खुचा है उसे समेटा जा सके।
बुलंदशहर: मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, प्रधान और ठेकेदार को काम रोकने पर किया मजबूरhttps://t.co/115qniJXxe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 24, 2026



















