बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम सूरजपुर मखैना में राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम सूरजपुर मखैना में राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन मौके पर पूरा गाँव रामभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और चारों ओर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए ग्रामीणों ने अपने घरों में दीपक और मोमबत्तियां जलाकर दिवाली जैसा माहौल बना दिया। मंदिर परिसर को फूलों और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गाँव के महंत सूरज कुमार के नेतृत्व में मुख्य मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जहाँ श्रद्धालुओं ने गाँव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर रमेश्वर दयाल, दिनेश ठाकुर, सतिंदर सिंह, देवेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। रात्रि में विशेष आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक एकता सुदृढ़ होती है।
कुशीनगर: चंडीगढ़ से लौटा पति तो बिस्तर पर मिला पत्नी का प्रेमी, खंभे से बांधकर की धुनाईhttps://t.co/9Lo3H3rMCw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 23, 2026





















