परतावल चौराहे पर डीआईजी गोरखपुर का पैदल मार्च, आमजन को कराया सुरक्षा का अहसास

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे पर बुधवार की शाम कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. एस. चनप्पा ने पैदल मार्च किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे पर बुधवार की शाम कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. एस. चनप्पा ने पैदल मार्च किया। इस दौरान डीआईजी ने परतावल चौराहे से गोरखपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पैदल मार्च के दौरान डीआईजी ने सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की समीक्षा की और थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक अभेद्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में निरंतर गश्त बढ़ाई जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा, क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश तिवारी, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी अमित सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया और आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

 

 

Voice Of News 24