मऊ
मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में 19 जनवरी को हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में 19 जनवरी को हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ताजोपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंदने वाले मुख्य आरोपी चालक राजन राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी बरामद कर लिया गया है।
क्या थी घटना? बीते सोमवार को ताजोपुर गांव के ‘बाबा के पूरा’ में परिवार के सदस्य घर के बाहर धूप सेंक रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय रीता देवी और उनकी 25 वर्षीय बेटी गोल्डी राजभर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
पुलिस की कार्रवाई हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया था। सक्रिय हुई सरायलखंसी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चालक राजन राजभर को ताजोपुर पश्चिमपुरा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सैनिक स्कूल के पास से क्षतिग्रस्त बोलेरो भी जब्त कर ली है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026























