गोरखपुर
गोरखपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में कैंपियरगंज थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह का स्थानांतरण गोला थाने के लिए कर दिया गया है।
अब कैंपियरगंज थाने की कमान जितेंद्र सिंह संभालेंगे, जो इससे पहले साइबर अपराध थाने में तैनात थे। साइबर सेल में अपने अनुभव और कार्यकुशलता के लिए जाने जाने वाले जितेंद्र सिंह के सामने अब कैंपियरगंज क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी होगी।
बुलंदशहर: मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, भाजपा MLC के भतीजे समेत तीन की मौतhttps://t.co/KwPKX42O9D
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026





















