सिद्धार्थनगर:राप्ती तट पर सजेगा कुश्ती का मंच,मौनी अमावस्या पर ‘राम-राम महादंगल’ कल से, तैयारियों का हुआ निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी चाफा में राप्ती नदी के पावन तट पर स्थित परशुराम वाटिका एक बार फिर ऐतिहासिक ‘राम-राम कुश्ती महादंगल’ की गवाह बनने जा रही है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी चाफा में राप्ती नदी के पावन तट पर स्थित परशुराम वाटिका एक बार फिर ऐतिहासिक ‘राम-राम कुश्ती महादंगल’ की गवाह बनने जा रही है। ‘धर्म रक्षा मंच’ द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय दंगल 17 और 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर आयोजित होगा। आयोजन की भव्यता और सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आयोजन स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्था को परखा

शुक्रवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, और पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने टीम के साथ दंगल स्थल का दौरा किया। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

देश-विदेश के नामी पहलवान दिखाएंगे दांव-पेंच

पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से परंपरा का हिस्सा रहा है। इस वर्ष भी देश के कोने-कोने के साथ-साथ विदेशों से भी प्रख्यात पहलवानों का आगमन सुनिश्चित है। उन्होंने कहा, यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन विधा और प्रतिभा को सम्मान देने का मंच है। यहाँ स्थानीय पहलवानों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गजों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

मौनी अमावस्या के स्नान के साथ-साथ कुश्ती का आनंद लेने के लिए सिद्धार्थनगर और आसपास के जनपदों से भारी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। ईओ सचिन कुमार पटेल ने आश्वासन दिया कि नगर पालिका की ओर से प्रकाश और सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.