सिद्धार्थनगर: मोतीगंज चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा ई-टेम्पो, 8 यात्री गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत भारत भारी के मोतीगंज चौराहे पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत भारत भारी के मोतीगंज चौराहे पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक इलेक्ट्रॉनिक टेम्पो पलटने से उसमें सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सक्रियता से सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शाम के समय हुआ जब एक इलेक्ट्रॉनिक टेम्पो तेज रफ्तार में चौराहे से गुजर रहा था। अनियंत्रित होने के कारण टेम्पो बीच सड़क पर ही पलट गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मदद के लिए दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को मलबे से बाहर निकाला।

घायलों का उपचार जारी, हालत स्थिर

दुर्घटना में घायल हुए आठों व्यक्तियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मोतीगंज चौराहे पर यातायात बाधित रहा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों में उबाल

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। स्थानीय निवासी बृजेश गुप्ता, बालाजी, अजय कुमार और रियाज अहमद ने बताया कि मोतीगंज चौराहा अब ‘दुर्घटना जोन’ बनता जा रहा है। उनके अनुसार, अव्यवस्थित यातायात और नियमों की अनदेखी के चलते यहाँ आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्पीड ब्रेकर बनाने की उठी मांग

मोतीगंज चौराहे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नाराज व्यापारियों और राहगीरों ने प्रशासन से चौराहे के चारों ओर स्पीड ब्रेकर का निर्माण हो।यातायात पुलिस की तैनाती की जाए ताकि वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लग सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो भविष्य में कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.