सिद्धार्थनगर पुलिस ने ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ के जरिए महिलाओं को किया जागरूक, मिशन शक्ति 5.0 के तहत दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के अंतर्गत जनपद के थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के अंतर्गत जनपद के थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसी रोहिणी यादव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने कस्बा जोगिया में ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ और जनचौपाल का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

नारी सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर

थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने जनचौपाल में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के महत्व को समझाया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पात्र महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।

नए कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को नए कानूनों के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के पम्फलेट वितरित किए गए, जिनमें 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर अपराध) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबर शामिल थे।

शक्ति दीदी टीम ने किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने घर-घर और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं से संवाद किया। टीम ने स्पष्ट किया कि महिलाएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित टीम: इस अवसर पर उपनिरीक्षक आनंद शाही, आरक्षी प्रदीप उपाध्याय, महिला आरक्षी पूजा यादव और सुशीला कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मी और क्षेत्र की भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.