सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ‘नारी सुरक्षा और स्वावलंबन’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक अनूठी पहल की हैपूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ‘नारी सुरक्षा और स्वावलंबन’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। जनपद के थाना त्रिलोकपुर की पुलिस टीम ने ग्राम सभा बामदेई में ‘बहु सम्मेलन’ और चौपाल का आयोजन कर उन महिलाओं तक पहुंच बनाई, जो अपनी सामाजिक और घरेलू व्यस्तताओं के कारण थाने तक नहीं आ सकती हैं।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जागरूकता अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों ने गांव की बहुओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया।
बहु सम्मेलन
दहलीज तक पहुंची पुलिसइस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पुलिस ने गांव की उन बहुओं के साथ चौपाल लगाई, जिनकी समस्याओं को अक्सर घरों के भीतर ही दबा दिया जाता है। उन्हें जागरूक करते हुए बताया गया कि:खुद के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न को सहन न करें।थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र (हेल्प डेस्क) की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जहां महिला पुलिसकर्मी उनकी बात सुनती हैं।नए कानूनों और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में सरल भाषा में समझाया गया।हेल्पलाइन नंबरों का हुआ प्रचार-प्रसारपुलिस टीम ने पम्पलेट वितरित किए और महिलाओं को संकट के समय उपयोग में आने वाले सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी:हेल्पलाइन नामनंबरवुमेन पावर लाइन1090,पुलिस आपातकालीन112,महिला हेल्पलाइन181,साइबर अपराध हेल्पलाइन1930,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन1076,चाइल्ड केयर/एल्डर लाइन1098 / 14567साइबर सुरक्षा पर विशेष जोरबढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए पुलिस ने महिलाओं को साइबर ठगी से बचने के तरीके सिखाए। उन्हें बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी (OTP) न दें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।त्रिलोकपुर पुलिस के इस संवेदनशील प्रयास की ग्रामीण महिलाओं ने खूब सराहना की। पुलिस का मानना है कि इस तरह के सीधे संवाद से न केवल महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि महिला संबंधी अपराधों पर भी अंकुश लगेगा।
कैंपियरगंज: ग्राम सभा पोवा में विकास के नाम पर ‘भ्रष्टाचार’ का खेल, घटिया सामग्री से बन रही RCC सड़कhttps://t.co/21nF8POHC6@Dm_Gorakhpur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 7, 2026





















