महराजगंज: सोनौली बॉर्डर पर कस्टम का बड़ा एक्शन, लग्जरी कार से लाखों की चांदी बरामद; 2 नेपाली तस्कर गिरफ्तार

सोनौली (महराजगंज)

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात कस्टम विभाग की टीम ने तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोनौली भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात कस्टम विभाग की टीम ने तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में सफेद धातु (चांदी) बरामद की है, जिसे बेहद शातिर तरीके से भारत से नेपाल ले जाने की कोशिश की जा रही थी।

कार की सीट के नीचे बना रखा था ‘सीक्रेट चैंबर’

कस्टम विभाग के अनुसार, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नेपाली नंबर प्लेट की कार में तस्करी का माल ले जाया जा रहा है। सोनौली बॉर्डर के पास संदेह होने पर टीम ने जब कार को रोका और उसकी सघन तलाशी ली, तो अधिकारी दंग रह गए। तस्करों ने लग्जरी कार की सीट के नीचे मॉडिफाइड स्लाड (सीक्रेट चैंबर) बना रखा था, जिसमें चांदी छिपाई गई थी।बरामद चांदी करीब 10 किलोग्राम आंकी गई कीमत: ₹25,69,743 (पच्चीस लाख उनहत्तर हजार सात सौ तैंतालीस रुपये)।नेपाली नंबर प्लेट की लग्जरी कार में था।

दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

कार में सवार दो नेपाली युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि वे चांदी के इस कतरन को भारतीय बाजार से लेकर नेपाल जा रहे थे, जहां इसे ऊंचे दामों पर खपाने की योजना थी।

कस्टम विभाग की कार्रवाई जारी

कस्टम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। फिलहाल बरामद चांदी और वाहन को सीज कर दिया गया है और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।कस्टम विभाग ने स्पष्ट किया है कि सीमा पर निगरानी और कड़ी की जाएगी, तथा अवैध तस्करी के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]