महराजगंज:जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने युवाओं को किया प्रेरित; बोले- “स्वच्छ मतदाता सूची ही स्वस्थ लोकतंत्र की नींव”

महराजगंज

जिलाधिकारी ने युवाओं को किया प्रेरित; बोले- “स्वच्छ मतदाता सूची ही स्वस्थ लोकतंत्र की नींव”।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लोकतंत्र के महापर्व की आधारशिला रखने के उद्देश्य से आज महराजगंज जिले में ‘मतदाता पंजीकरण अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की ऐतिहासिक कर्मभूमि जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज से इस अभियान की शुरुआत की।

युवा शक्ति ही तय करेगी देश की दिशा

समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान का अधिकार भारत के प्रत्येक नागरिक को समान रूप से प्राप्त है। यही वह शक्ति है जो देश की नीति और दिशा तय करने वाली सरकार का चुनाव करती है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित किया।

दावे और आपत्तियों के लिए एक माह का समय

जिलाधिकारी ने अभियान की समयसीमा और पारदर्शिता पर जोर देते हुए मुख्य बिंदुओं से अवगत कराया की 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक। ड्राफ्ट रोल (प्रारूप मतदाता सूची) के संदर्भ में दावे और आपत्तियों का निस्तारण।एक ऐसी पारदर्शी सूची तैयार करना जिसमें कोई भी पात्र (अर्ह) मतदाता न छूटे और कोई अपात्र (अनर्ह) नाम शामिल न रहे।जिलाधिकारी ने छात्रों से कहा कि वे अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को बूथ पर प्रकाशित ड्राफ्ट रोल देखने और त्रुटियों को सुधारने हेतु जागरूक करें।

एसआईआर प्रक्रिया अंतिम चरण में

अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि जनपद में एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संचालित की गई है। उन्होंने वयस्क मताधिकार को भारतीय संविधान की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता बताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन नायब तहसीलदार श्री देश दीपक तिवारी द्वारा किया गया।

भव्य स्वागत और दीप प्रज्वलन

इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे.नन्द प्रकाश मौर्या (एसडीएम),प्रदीप कुमार शर्मा (डीआईओएस),पंकज शाही (तहसीलदार सदर),प्रभाकर मणि त्रिपाठी (जिला सूचना अधिकारी)इस दौरान भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

 

 Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.