सिद्धार्थनगर: गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर DM सख्त,उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का वेतन रोका,कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा और उनके बेहतर रखरखाव को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा और उनके बेहतर रखरखाव को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सोमवार को जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि गौशालाओं के प्रबंधन में किसी भी स्तर पर बरती गई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने नगर पंचायत डुमरियागंज स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दस्तावेजों में मिली खामी, अधिकारियों पर गिरी गाज

निरीक्षण के दौरान गौशाला में 105 गोवंश संरक्षित मिले। जिलाधिकारी ने जब स्टॉक रजिस्टर और चिकित्सकीय निरीक्षण रजिस्टर की बारीकी से जांच की, तो पाया कि गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण संतोषजनक नहीं है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित निर्देश दिए

उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) से स्पष्टीकरण तलब किया।

मानवीय संवेदना और व्यवस्था पर जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं गोवंशों को गुड़ और केला खिलाया और वहां तैनात कर्मचारियों को जानवरों के प्रति संवेदनशील रहने की हिदायत दी। उन्होंने आदेश दिया कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए गौशाला में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं और डॉक्टरों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, हरा चारा, भूसा और पोषाहार की उपलब्धता में कोई कमी न आने पाए।

मीडिया की खबर पर त्वरित संज्ञान

जिलाधिकारी की यह सक्रियता हाल ही में विकासखंड जोगिया के ग्राम खेतवल मिश्र की गौशाला में बदहाली की खबर सामने आने के बाद और बढ़ गई है। उसी शाम बीमार गौवंशों का उपचार शुरू कराया गया और चारे की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.