बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के गैंगस्टर एक्ट के मामले में ललितपुर जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के गैंगस्टर एक्ट के मामले में ललितपुर जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। आज, 3 जनवरी को एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे की महत्वपूर्ण सुनवाई होगी।
फर्जीवाड़े का खुलासा
हाल ही में रिजवान जहीर की जमानत के लिए पेश किए गए दो जमानतदार—रोजअली और मोहर्रम अली—जांच में फर्जी पाए गए। कोर्ट के सत्यापन में खुलासा हुआ कि दोनों ने गलत पते और झूठे शपथ पत्र के आधार पर जमानत की कोशिश की थी। ग्राम प्रधान की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पूर्व सांसद और दोनों जमानतदारों के खिलाफ एक और नई FIR दर्ज कर ली है।
आज तीन जनवरी को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि फर्जी जमानतदारों से जुड़े इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई किस दिशा में बढ़ती है।
महराजगंज में पति-पत्नी का जनाजा या रिश्तों के सच्ची हकीकत की अर्थीhttps://t.co/neW5O25Ivj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 3, 2026





















