बलरामपुर: रिहायशी इलाके में तेंदुए का तांडव, खेत में टहलता दिखा खूंखार जानवर, ग्रामीणों में दहशत

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के तराई क्षेत्र के सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में इन दिनों तेंदुए की दस्तक ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के तराई क्षेत्र के सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में इन दिनों तेंदुए की दस्तक ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला हरैया थाना क्षेत्र के भुजेहरा चौराहे का है, जहाँ एक गेहूं के खेत में तेंदुआ देखे जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

खेतों में दौड़ता दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेंदुआ काफी समय तक गेहूं के खेतों और उसके आसपास खुलेआम टहलता और दौड़ता हुआ नजर आया। ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद तेंदुआ पास की घनी झाड़ियों में ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और लोग लाठी-डंडे लेकर सुरक्षित स्थानों पर जमा हो गए।

वन विभाग का तलाशी अभियान और चेतावनी

सूचना मिलते ही रेंजर बृजेश सिंह परमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों तलाशी अभियान चलाया। वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रात के समय अकेले घर से बाहर न निकलें।बच्चों और महिलाओं को खेतों की ओर न जाने दें।तेंदुआ दिखने पर उसे घेरने या छेड़ने की कोशिश कतई न करें।

प्रशासनिक मुस्तैदी

इस मामले पर क्षेत्रीय एसडीओ एम.बी. सिंह ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर वन विभाग की एक विशेष टीम को गांव में तैनात कर दिया गया है। गन्ने की ऊंची फसलों के कारण तेंदुए को छिपने में आसानी हो रही है, जिसके चलते निगरानी बढ़ानी पड़ी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.