मेरठ:सावधान! नए साल के जश्न में हुड़दंग किया तो लॉकअप में कटेगी रात, SSP ने कसी कमर; चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

मेरठ

मेरठ जनपद में अगर आप नए साल (2026) के जश्न की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! पुलिस प्रशासन ने ‘न्यू ईयर सेलिब्रेशन’ को लेकर कड़े तेवर अपना लिए हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद में अगर आप नए साल (2026) के जश्न की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! पुलिस प्रशासन ने ‘न्यू ईयर सेलिब्रेशन’ को लेकर कड़े तेवर अपना लिए हैं। SSP डॉ. विपिन ताडा ने साफ कर दिया है कि जश्न के नाम पर हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी ने कानून हाथ में लेने की कोशिश की, तो नए साल की पहली सुबह घर के बजाय जेल की सलाखों के पीछे होगी।

9 जोन और 30 सेक्टर में बंटा शहर

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पूरे शहर को 9 जोन और 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। 31 दिसंबर की रात पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी संयुक्त रूप से सड़कों पर उतरकर गश्त करेंगे। किसी भी अप्रिय घटना या हंगामे की स्थिति में तत्काल ‘एक्शन मोड’ में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ड्रोन से निगरानी और भारी फोर्स तैनात

जश्न की रात सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

अतिरिक्त बल: थानों की फोर्स के अलावा 300 अतिरिक्त पुलिसकर्मी चौराहों, हाईवे और संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेंगे।

सादी वर्दी में पुलिस: एलआईयू (LIU) और एंटी रोमियो टीमें कार्यक्रम स्थलों पर सादी वर्दी में तैनात रहकर शोहदों और संदिग्धों पर नजर रखेंगी।भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन के जरिए पुलिस निगहबानी करेगी।

PAC की तैनाती: शहर में एक कंपनी PAC और देहात क्षेत्रों में दो प्लाटून PAC मुस्तैद रहेगी।

फायर ब्रिगेड भी अलर्ट मोड पर

किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) मंगलवार को प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा प्लान साझा करेंगे। प्रमुख आयोजन स्थलों के बाहर दमकल की गाड़ियां पहले से तैनात रहेंगी।

आयोजकों के लिए ‘कड़ी शर्तें’

कार्यक्रम आयोजित करने वालों के लिए प्रशासन ने सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं:

पूर्ण जिम्मेदारी: किसी भी अव्यवस्था के लिए आयोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

सीसीटीवी अनिवार्य: कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त CCTV कैमरे लगाने होंगे।बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं होगा और ‘लीकर पार्टी’ (शराब) के लिए आबकारी विभाग का लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।

SSP की सीधी चेतावनी: “हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर”

SSP डॉ. विपिन ताडा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सुरक्षा का पुख्ता प्लान तैयार है। उन्होंने कहा कि जश्न मनाना मना नहीं है, लेकिन दूसरों की शांति भंग करने वालों और खुराफातियों को रडार पर लिया गया है। “अगर दबोचे गए, तो नए साल का स्वागत सलाखों के पीछे होगा।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.