महराजगंज
महराजगंज जनपद के सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने आज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ग्रामीणों के लिए राहत भरा कदम उठाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने आज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ग्रामीणों के लिए राहत भरा कदम उठाया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत झूलनीपुर समवाय के कार्यक्षेत्र में स्थित ग्राम धामौर में एक विशाल ‘विलेज ओ.पी.डी. चिकित्सा शिविर’ का आयोजन किया गया।
विशेषज्ञों की देखरेख में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में वाहिनी की कुशल चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की गहन जांच की। मुख्य रूप से डॉ. बी. विष्णु प्रियंका (चिकित्सा अधिकारी) ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार सुझाया।स.उप.नि. (फार्मासिस्ट) सतीश सिंह ने मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के परामर्श दिए।
137 ग्रामीणों ने उठाया लाभ
इस शिविर में सीमावर्ती गांवों के लोगों का भारी उत्साह देखा गया। कुल 137 लाभार्थियों ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान पाया, जिनका विवरण निम्न है:महिलाएं: 82, पुरुष: 42 ,बच्चे: 14
इस दौरान धामौर, झूलनीपुर और मटरा गांव के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एसएसबी की इस सुविधा का लाभ उठाया।
ग्रामीणों ने जताया आभार
दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को देखते हुए एसएसबी की यह पहल संजीवनी साबित हो रही है। ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि बल न केवल हमारी सीमाओं की रक्षा करता है, बल्कि समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर हमारे स्वास्थ्य और खुशहाली का भी ध्यान रखता है।
महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम डगरूपुर से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। यहाँ एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/PmnQFQgLUi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 30, 2025





















