महराजगंज
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत निचलौल में पिछले दो दिनों से एक अज्ञात महिला बदहवास हालत में भटकती हुई पाई गई। महिला की स्थिति को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने मानवता का परिचय दिया और उसे सुरक्षित नगर पंचायत स्थित रैन बसेरा में पहुँचाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत निचलौल में पिछले दो दिनों से एक अज्ञात महिला बदहवास हालत में भटकती हुई पाई गई। महिला की स्थिति को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने मानवता का परिचय दिया और उसे सुरक्षित नगर पंचायत स्थित रैन बसेरा में पहुँचाया।
स्थानीय लोगों ने न केवल महिला के ठहरने का प्रबंध किया, बल्कि उनके खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था की। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि महिला बोलने में पूरी तरह असमर्थ है, जिसके कारण वह अपना नाम, पता या परिजनों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रही है। बिना किसी पहचान के महिला के घर तक पहुँचना प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए मुश्किल बना हुआ है।
अब इस महिला को उसके परिवार से मिलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अपील की है कि इस खबर और महिला की जानकारी को अधिक से अधिक साझा करें ताकि उनके परिवार या किसी परिचित तक यह सूचना पहुँच सके।
महराजगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक लहूलुहान, मेडिकल कॉलेज रेफरhttps://t.co/bGp5K3nQgu@Uppolice @maharajganjpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 27, 2025


















