सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विकासखंड लोटन के खखरा गांव में आयोजित ‘सुशासन सप्ताह’ चौपाल में अनुपस्थित रहने पर सख्त रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विकासखंड लोटन के खखरा गांव में आयोजित ‘सुशासन सप्ताह’ चौपाल में अनुपस्थित रहने पर सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए 9 जिला स्तरीय अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया है।
इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
कार्रवाई की जद में आने वाले अधिकारियों में SDM (नौगढ़), BSA, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता समेत नौ बड़े अधिकारी शामिल हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में ढिलाई और अनुपस्थिति किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगी।
योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाने के निर्देश
चौपाल के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि:
आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और पेंशन का लाभ पात्रों को समय पर मिले।
बिजली आपूर्ति और राशन वितरण में कोई अनियमितता न हो।
किसान ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराएं ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध मिल सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि फाइलों के बजाय धरातल पर योजनाओं का असर दिखना चाहिए।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/yfStGe7g99
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 27, 2025























