महराजगंज
महराजगंज जनपद श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पीड़िता नीशु पत्नी सोहन शर्मा ने थाना श्यामदेउरवा में दी गई तहरीर में बताया कि 16 दिसंबर 2025 की सुबह करीब नौ बजे पारिवारिक विवाद के दौरान रोहन शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा तथा प्रियंका पत्नी रोहन शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लात-घूंसे से उसकी पिटाई कर दी। इस हमले में पीड़िता को गंभीर चोटें आईं।
आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और पीड़िता का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 17 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/ywtYzm9tyk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 17, 2025


















