महराजगंज: परतावल क्षेत्र में कोहरे का तांडव, सड़कों पर ‘रेंगने’ को मजबूर हुए वाहन

महराजगंज

महराजगंज जनपद में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। परतावल क्षेत्र में शाम ढलते ही घना कोहरा छा रहा है, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। परतावल क्षेत्र में शाम ढलते ही घना कोहरा छा रहा है, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है। दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है।

सड़कों पर वाहन रेंगते हुए एक-दूसरे के पीछे कतारबद्ध होकर बेहद सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुँचने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी बढ़ गई है, खासकर रात और सुबह के समय जब दृश्यता शून्य के करीब पहुँच जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि प्रमुख मार्गों पर रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड और सावधानी संकेतक लगाए जाएं ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके। मौसम में आए इस बदलाव से न केवल आवागमन प्रभावित हुआ है, बल्कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और गलन बढ़ने की भी संभावना है।

 

Voice Of News24