नोएडा: कार में जलकर पेंट व्यापारी की संदिग्ध मौत, पुलिस हत्या और हादसे दोनों पहलुओं पर कर रही जांच

नोएडा

नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सोरखा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक कार में जलकर पेंट व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सोरखा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक कार में जलकर पेंट व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार सिंघल के रूप में की गई है।

यह घटना मंगलवार देर रात की है। कार में लगी आग के बाद व्यापारी पूरी तरह जल चुके थे। चूंकि कार से पेंट और कुछ अन्य ज्वलनशील पदार्थ भी बरामद हुए हैं, इसलिए आग लगने की घटना को संदिग्ध बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि कार में आग लगने से व्यापारी की मौत हुई है, लेकिन यह हत्या है या महज एक हादसा, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए घटना के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.