महराजगंज
हिमालय की तराई में स्थित महराजगंज जनपद में अचानक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार रात से ही जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते बुधवार सुबह जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हिमालय की तराई में स्थित महराजगंज जनपद में अचानक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार रात से ही जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते बुधवार सुबह जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
सड़कों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर यात्रा करने को मजबूर थे। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन शीतलहर और नमी के कारण गलन में अत्यधिक इजाफा हुआ है।
ठंड बढ़ने से सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि चाय की दुकानों और अलाव के पास भीड़ देखी गई।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे और शीतलहर के और बढ़ने की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 17 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/ywtYzm9tyk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 17, 2025


















