बलिया
बलिया जनपद में प्रादेशिक विकास दल द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत आयोजित होने वाली विधायक खेल स्पर्धा के लिए सभी सात विधानसभाओं की तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में प्रादेशिक विकास दल द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत आयोजित होने वाली विधायक खेल स्पर्धा के लिए सभी सात विधानसभाओं की तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं।
यह स्पर्धा 17 दिसंबर से 27 दिसंबर तक विभिन्न खेल मैदानों में चलेगी। इसकी शुरुआत आज फेफना विधानसभा (नरहीं खेल मैदान) से हुई है, जबकि समापन 27 दिसंबर को बेल्थरारोड विधानसभा (हल्दी रामपुर) में होगा।
इन प्रतियोगिताओं में बैरिया (18-19), रसड़ा (20-21), बलिया नगर (21-22), बांसडीह (23-24) और सिकंदरपुर (24-25) विधानसभाओं के लिए भी तिथियाँ तय की गई हैं।
बालक-बालिकाएँ तीन वर्गों (सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर) में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती आदि खेलों में हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों को Yuvashathi.in पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 17 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/ywtYzm9tyk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 17, 2025























