बियर बार में पैसे मांगना पड़ा महंगा: मऊ में 8-9 बदमाशों ने संचालक और बेटे को बेरहमी से पीटा, CCTV फुटेज जारी

मऊ

मऊ जनपद के बलिया मोड़ स्थित एक बियर बार में बकाया पैसे मांगना संचालक को भारी पड़ गया। शनिवार देर रात करीब 8 से 9 बदमाशों के एक समूह ने बियर बार संचालक और उनके बेटे पर लाठी-डंडों, बोतलों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के बलिया मोड़ स्थित एक बियर बार में बकाया पैसे मांगना संचालक को भारी पड़ गया। शनिवार देर रात करीब 8 से 9 बदमाशों के एक समूह ने बियर बार संचालक और उनके बेटे पर लाठी-डंडों, बोतलों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में संचालक मुराली सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में करीब 15 टांके आए हैं। यह पूरी वारदात बार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

क्या है पूरा मामला?
घटना 13 दिसंबर की रात करीब 11 बजे की है। बलिया मोड़ पर चेतक रेस्टोरेंट (बियर बार) संचालित करने वाले मुराली सिंह काउंटर पर बैठे थे। तभी 8 से 9 युवक बार में घुस आए और बिना भुगतान किए एक के बाद एक 15 बियर मंगवाईं।

मुराली सिंह के मुताबिक, जब उन्होंने बियर के पैसे मांगे तो युवक गाली-गलौज करने लगे और बात देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रोहित सिंह, दुर्गेश सिंह, विनयकांत सिंह, प्रदीप वर्मा, शुभम समेत 7-8 अन्य लोगों ने बोतलें, लोहे की रॉड और जनरेटर के हैंडल से उन पर और उनके बेटे पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने जनरेटर के हैंडल से मुराली सिंह के सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मुराली सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनके सिर पर कई टांके लगाए गए।

3200 रुपए का था पुराना बकाया
पीड़ित मुराली सिंह ने बताया कि हमलावरों पर पहले से करीब 3200 रुपए का बकाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर रूम मालिक के भतीजे बताए जा रहे हैं, और जाते-जाते उन्होंने जान से मारने तथा रेस्टोरेंट बंद कराने की धमकी भी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.